पंजाब नेशनल बैंक के साथ करोड़ों का घोटाला करने वाली नीरव मोदी ने अब बैंक के नाम एक खत लिखा है। नीरव मोदी ने इस खत में लिखा है कि पंजाब नेशनल बैंक ने इस मामले को सार्वजनिक करके उससे बकाया राशि वसूलने के लिए सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। नीरव मोदी ने यह भी दावा किया है कि PNB जितनी बकाया राशि बता रहा है वो राशि इससे बहुत कम है।
आपको बता दें कि नीरव मोदी ने कहा है कि उसके पास 5,000 करोड़ रुपए से भी कम का बकाया है। पीएनबी मैनेजमेंट को लिखे पत्र में नीरव मोदी ने यह कहा है कि मामले की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद मेरी कंपनियों के खिलाफ छापेमारी और संपत्ति जब्त करने का सिलसिला शुरु हो गया है। जिसके कारण बैंकों का बकाया राशि चुकाने की मेरी क्षमता खत्म हो गई है।
नीरव मोदी ने कहा है कि 13 फरवरी को की गई मेरी पेशकश के बावजूद बैंक ने जानकारी 15 फरवरी को सार्वजनिक कर दी। बैंक की इस कार्रवाई ने मेरे ब्रांड और मेरे कारोबार को बर्बाद कर दिया है। जिसके कारण अब बकाया राशि वसूलने की बैंक की क्षमता सिमट कर रह गई है।
अपने लिखे पत्र में मोदी ने बैंक अधिकारियों के साथ अपनी और अपने प्रतिनिधियों की बातचीत का हवाला भी दिया है। इसके अलावा बीते 13 और 15 फरवरी को भेजे अपने ई-मेल का भी जिक्र किया है। नीरव मोदी ने इस घोटाले के सार्वजनिक होने से पहले ही अपने परिवार के साथ जनवरी के पहले सप्ताह में देश छोड़ दिया था।
आपको ज्ञात हो तो देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने 14 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी थी कि मुंबई के ब्रॉडी हाउस शाखा में करीब 11, 500 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। जिसके बाद नीरव मोदी और उसके परिवार के ही मेहुल चौकसी की गीतांजलि ग्रुप और कुछ और डायमंड एवं ज्वेलरी कारोबारियों पर शक जताया जा रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान