फूड प्रोडक्‍ट के लिए फेमस ऑनलाइन सुपरमार्केट ग्रोफर्स ने अपने एंड्रॉयड एप पर यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट विकल्‍प की पेशकश की है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि इसके शुरु होने के बाद उसके एप पर खरीदी गई ग्रॉसरीज और अन्‍य सामानों के लिए यूपीआई से भुगतान कर सकेंगे।

Advertisement

चेकआउट पेज पर यूपीआई को रखा गया है जहां ग्राहक भुगतान करने के लिए किसी भी यूपीआई एप को चुन सकते हैं।

Advertisement

ग्रोफर्स से उपभोक्‍ता ऑनलाइन लेन-देन का काम कर सकते हैं और यहीं पर पेमेंट भी कर सकते हैं। पेमेंट की राशि खुद व खुद यूजर्स के लिंक्‍ड बैंक खाते से निकाल ली जाएगी। अगर पेमेंट सक्‍सेज नहीं होता है तो पैसे खुद व खुद ग्राहक के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। ग्रोफर्स के संस्‍थापक का मानना है कि इससे ग्रोफर्स से शॉपिंग करना और भी आसान और सुरक्षित हो जाएगा।

Advertisement

आपको बता दें कि इससे पहले पेटीएम ने अपने एप में यूपीआई की सर्विस प्रदान की थी।