सरकार ने फोर्टिस हेल्‍थकेयर और रेलिगेयर इंटरप्राइजेज के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। यह कंपनियों के प्रमोटर्स मलविंदर और शिवेंद्र सिंह के दुव्‍यवहार के अरोपों से जुड़ा मामला है। आपको बता दें कि फोर्टिस ने शनिवार को कहा था कि सिक्‍योरिटी एक्‍सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए थे और उनसे सूचना और दस्‍तावेज प्रस्‍तुत करने के लिए कहा था।

Advertisement

आपको ज्ञात हों तो मलविंदर और शिवेंद्र सिंह दोनों हाल ही कंपनियों के बोर्ड से बाहर हुए थे। रेलिगेयर के प्रवक्‍ता का कहना है कि कंपनी को लिखित या किसी और तरीके से जांच से संबंधित आदेश नहीं मिले हैं। कंपनी के अनुसार उन्‍हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनके खिलाफ किसी तरह की जांच की जा रही है।

Advertisement

इसके अलावा रविवार को फोर्टिस से जुड़े सूत्रों की रिर्पोट के अनुसार SFIO ने उन्‍हें ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है कि उनके खिलाफ जांच की जा रही है। रिर्पोट के अनुसार SFIO को जांच के आदेश कुछ दिन पहले ही दिए गए हैं। आरोप है कि प्रमोटर्स ने फोर्टिस के फंड का दुरुपयोग किया। आपको बता दें कि शनिवार को रेलिगेयर तीन नए डायरेक्‍टर्स और नए सीईओ अशोक मेहता के नाम का ऐलान किया था।