पंजाब नेशनल बैंक में 11 हजार 300 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद से पीएनबी के शेयरों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं अब ये अनुमान लगाए जा रहे हैं कि जैसे जैसे जांच आगे बढ़ेगी वैसे वैसे पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों में भी गिरावट दिखेगी। ये गिरावट 20 प्रतिशत तक हो सकती है।

Advertisement

समाचार पोर्टल इकोनॉमिक टाइम्स ने लिखा है कि अब सरकारी बैंक के बॉन्ड्स को रेटिंग एजेंसियां निगरानी में डाल रही हैं जिससे इनकी बिकवाली बढ़ सकती है और शेयर्स के दाम नीचे आ सकते हैं। जानकारों के मुताबिक पीएनबी के शेयर 20 प्रतिशत तक नीचे गिर सकते हैं।

Advertisement

हाल के आंकड़ों पर गौर करें तो शुक्रवार को पीएनबी का शेयर 125.65 रुपए पर बंद हुआ था, जबकि 19 फरवरी सोमवार को भी ये शेयर गिरावट के साथ ही खुला। जानकारों के मुताबिक, बैंक से लगातार जुड़ी आ रही नकारात्मक खबरों से यह 100 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच सकता है।

पीएनबी से 11 हजार 300 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद से पीएनबी के शेयर करीब 27 फीसदी तक गिर चुके हैं। इससे उन निवेशकों को भी बड़ा घाटा हुआ है जिन्होंने इस बैंक के शेयर में निवेश किया है।