बिग बास्केट और ग्रूफर्स की तरह अब ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भी भारत में अपने फूड आइटम बेचने को तैयार हो गई है। या फिर कहें कि महाराष्ट्र के मेट्रो शहर पुणे से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार फूड प्रोडक्ट अमेजन रिटेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा बेचे जा रहे हैं। जल्द ही कंपनी अपने फूड रिटेलिंग का कारोबार देश भर में फैलाएगी। उनके अनुसार, इसमें करीब एक तिमाही का समय लग सकता है।
आपको बता दें कि अमेजन को पिछले साल ही सरकार से इस वेंचर में 500 डॉलर मिलियन निवेश करने की इजाजत मिली थी। कंपनी ने ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए स्थानीय कंपनियों द्वारा बनाए और पैक किए गए फूड प्रोडक्ट्स बेचने की इजाजत मांगी थी।
सरकार ने साल 2016 में रोजगार और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए फूड प्रोसेसिंग कारोबार में 100 प्रतिशत एफडीआई की इजाजत दी थी। सिर्फ फूड प्रोडक्ट्स के लिए आवेदन वाली अमेजन इकलौती विदेशी कंपनी बन चुकी है।
आपको ज्ञात हो तो 2016 में सरकार ने फूड-ओनली रिटेल में 100 प्रतिशत एफडीआई को हरी झण्डी दिखाई थी। उस समय केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने लंदन में दो रोड शो किए थे। इसके जरिए वो टेस्को और मार्क्स एंड स्पेंसर जैसी विदेशी कंपनियों को लुभाना चाहती थीं।
ग्लोबल रिटेलर वॉलमार्ट इस सेगमेंट से हमेशा ही दूर रहा है। कंपनी का कहना है कि इस करोबार में मार्जिन काफी कम है और ऐसे में वेंचर्स के बजाय नॉन-फूड आइटम जैसे साबुन, शैम्पू आदि का स्टॉक जमा करने की इजाजत दी जानी चाहिए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान