पंजाब नेशनल बैंक में घोटाले की वजह से सोना कारोबार धीमा पड़ गया है। कारोबारियों ने इस पर छूट देनी शुरु कर दी है। सभी ज्‍वेलर्स अपना स्‍टॉक खत्‍म करने के जुगाड़ में लग गए हैं। साथ ही घरेलू मार्केट में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अगर आप गोल्‍ड में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको कहीं और निवेश करे तो ज्‍यादा अच्‍छा रहेगा।

Advertisement

आपको बता दें कि सोने में एक दिन में करीब 41 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। 18 फरवरी को जहां सोना 31666 था वहीं आज सोने का भाव 31625 रुपए पहुंच गया है। यह भाव घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का है। PNB घोटाले के बाद ज्‍वेलर्स पर जांच एजेंसियों की नजर है। वजह है कि ज्‍वेलर्स के खातों की जांच की जा रही है। साथ ही उनके वित्‍तीय लेन-देन पर भी नजर रखी जा रही है।

Advertisement

पीएनबी बैंक में हीरा कारोबारियों के 11,500 करोड़ रुपए के फ्रॉड की जांच की आंच सोने के कारोबार पर भी पड़ने लगी है। इस मामले के सामने आने के बाद तमाम बड़े ज्‍वेलर्स और सोने के खरीददार सचेत हो गए हैं। इसका असर सोने की मांग पर पड़ रहा है। घरेलू बाजार में सोना ग्‍लोबल मार्केट के मुकाबले करीब 2 डॉलर प्रति औंस सस्‍ता हो गया है।

Advertisement

देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम

देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है। आगे पढ़ें सोने की शुद्धता और 22,24, और 18 कैरेट सोने के बीच का फर्क।