घरेलू विमान कंपनी इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन्स कंपनियो में से एक है। अब इंडिगो ने एक और उड़ान छू ली है। इंडिगो का शेयर दुनिया का दूसरा सबसे महंगा एयरलाइन्स शेयर बन गया है। आपको बता दें कि इंडिगो की शुरुआत साल 2006 में हुई थी और दुनिया की टॉप-20 एयरलाइन्स कंपनियों में इसका टर्नओवर सबसे कम है।

Advertisement

ईकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी, डेल्टा एयरलाइंस, फिलहाल 8.32 के पीई पर कारोबार कर रही है। कंपनी का टर्नओवर 41 बिलियन डॉलर (2.46 लाख करोड़ रुपए) है, जबकि कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.6 बिलियन डॉलर यानि (23,234 करोड़ रुपए) है।

Advertisement

खबर के मुताबिक इंडिगो के शेयर वित्त वर्ष 2019 के अपने अनुमानित P/E के 19 गुना पर कारोबार कर रहे हैं। इंडिगो से आगे सिर्फ दक्षिण अमेरिकी हवाई कंपनी लैटम एयरलाइंस का ही नाम आता है। इंडिगो 10 नवंबर 2015 को शेयर बाजार पर सूचीबद्ध हुई थी।