भारत में नेताओं की संपत्ति के बारे में जानकारी सिर्फ चुनावों के दौरान ही मिल पाती है। यहीं से जानकारी निकली है कि किस राज्य के सीएम के पास कितनी संपत्ति है। इस मामले में दक्षिण भारत और नॉर्थ-ईस्ट के कुछ सीएम बहुत आगे हैं। लिस्ट में करोड़पतियों की कतार में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी हैं। एसोसिएशन फॉर रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के 81% मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। आइए देखते हैं अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट-
त्रिपुरा के पूर्व सीएम माणिक सरकार इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं। उनकी कुल संपत्ति 26 लाख रुपए बताई जा रही है। माणिक सरकार की पार्टी हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में हार गई थी। जिस दौरान माणिक सरकार सीएम थे वह देश के सबसे कम संपत्ति वाले सीएम थे। पूर्व सीएम माणिक सरकार की कुल संपत्ति का मूल्य 24 लाख रुपए है, इसमें उनकी पत्नी की भी संपत्ति जुड़ी हुई है। अगर अकेले माणिक सरकार की बात करें तो उनके पास सिर्फ 2.5 लाख रुपए ही हैं। खबरों के मुताबिक माणिक सरकार के पास खुद की कार भी नहीं हैं।
लिस्ट में ममता बनर्जी के पास 30 लाख रुपए की संपत्ति बताई गई है। ममता बनर्जी लगातार दूसरी बार से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं।
जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती भी इस लिस्ट में शामिल हैं। महबूबा मुफ्ती की कुल संपत्ति 55 लाख रुपए बताई गई है।
लिस्ट में अगला नाम हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का है। इस लिस्ट में उनके पास कुल 61 लाख रुपए की संपत्ति बताई गई है।
अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में अगला नाम झारखंड के सीएम रघुवर दास का नाम है। रघुवर दास के पास कुल 72 लाख रुपए की संपत्ति बताई गई है।
लिस्ट में अगला नाम आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश का है। सीएम योगी आदित्यनाथ के पास कुल 95 लाख रुपए की संपत्ति है। इसमें उनके पास एक एसयूवी कार भी शामिल है।
लिस्ट में अगला नाम बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का है। नीतिश कुमार के पास कुल 1 करोड़ 17 लाख रुपए की संपत्ति बताई गई है।
अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। अरविंद केजरीवाल के पास 2 करोड़ रुपए से थोड़ी ज्यादा की संपत्ति बताई गई है।
इस लिस्ट में अगला नाम राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे का है। सीएम वसुंधरा राजे के पास कुल 4 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।
महाराष्ट के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। उनके पास 4 करोड़ 34 लाख रुपए की संपत्ति बताई जाती है।
अगल नंबर छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह का है। रमन सिंह के पास 5 करोड़ 61 लाख रुपए की संपत्ति बताई जाती है।
लिस्ट में तमिलनाडु के वर्तमान सीएम ईके पलानिसामी भी शामिल हैं। उनके पास कुल 7 करोड़ 80 लाख रुपए की संपत्ति बताई जाती है।
इस लिस्ट में तमिलनाडु के बाद अगला नंबर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक का है। ओडिसा के सीएम की कुल संपत्ति 12 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।
लिस्ट में गुजरात के सीएम विजय रुपाणी भी शामिल हैं। उनकी कुल संपत्ति 9 करोड़ 9 लाख 15 हजार 45 रुपए बताई गई है।
गुजरात के बाद अगला नंबर कर्नाटक का है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पास 13 करोड़ 61 लाख रुपए की संपत्ति बताई जाती है।
इस लिस्ट में मेघालय के सीएम मुकुल संगमा भी शामिल हैं। उनकी कुल संपत्ति 14 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक बताई जाती है।
लिस्ट में तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव भी शामिल हैं। सीएम केसीआर के पास 15 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति बताई गई है।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास 48 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई गई है।
अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू शामिल हैं। पेमाखांडू के पास 129 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।
अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में पहले स्थान पर आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हैं। चंद्रबाबू नायडू के पास 177 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। इसका खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच की ताजा रिपोर्ट में हुआ है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान