अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो रुकिए जरा यह खबर पढ़ लीजिए। क्योंकि जियो आपके लिए लाया है 2,200 रुपए का कैशबैक ऑफर। जी हां रिलायंस जियो कुछ स्मार्टफोन कंपनियों के साथ मिलकर यह ऑफर प्रदान कर रहा है। तो अगर आप यह कैशबैक चाहते हैं तो आपको यहां पर बताए गए उन्हीं कंपनियों के स्मार्टफोन खरीदना होगा। ये स्मार्टफोन कंपनी कोई ऐसी वैसी कंपनी नहीं हैं बल्कि जानी-मानी कंपनियां हैं तो आइए जानते हैं कौन सी कंपनी के स्मार्टफोन में आपको कैशबैक ऑफर मिलेगा।
सैमसंग, शाओमी, नोकिया, हुवावे, इंटेक्स और ब्लैकबरी सहित 22 अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन खरीदने पर आपको जियो के द्वारा कैशबैक ऑफर दिया जाएगा। कंपनी सूत्रों से मिली रिर्पोट के अनुसार जियो नेटवर्क में आने वाले स्मार्टफोन के लिए जियो फुटबॉल ऑफर के तहत 2,200 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है।
आपको बता दें कि जियो के अलावा कुछ अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने स्मार्टफोन की खरीदी पर 1500 से 2000 रुपए तक के कैशबैक दिए हैं लेकिन जियो उनसे आगे निकल उनकी चुनौती थोड़ा मुश्किल कर दी है। रिलायंस जियो का यह ऑफर 15 फरवरी से 31 मार्च 2018 के बीच नए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुए पहला रीचार्ज करने पर वैलिड रहेगा।
31 मार्च से पहले जैसे ही कस्टमर 198 रुपए या 299 रुपए का पहली बार रीचार्ज करता है उसके जियो अकाउंट में 50 रुपए मूल्य के 44 वाउुचर जुड़ जाएंगे। इन वाउचर का इस्तेमाल माइ जियो एप से 198 या 299 रुपए के रीचार्ज पर किया जा सकता है।
सैमसंग, शाओमी, नोकिया, हुवावे, इंटेक्स और ब्लैकबरी के अलावा आपको जिन पर ऑफर मिलेंगे वा हैं मोटोरोला, लाइफ, माइक्रोमैक्स, आसुस, पैनासोनकि, एलजी, अलकाटेल, कोमिओ, जीवी, सेल्कान, स्वाइफ, जिओक्स, जेन, आईमूवी और सेंट्रिक। तो ऑफर खत्म होने से पहले आप भी अवसर का लाभ उठाइए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान