पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले में सार्वजनिक क्षेत्र के ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का भी 30 करोड़ डॉलर यानी करीब 1,915 करोड़ रुपये फंसा हुआ है। हालांकि यूनियन बैंक का दावा है कि उसका पैसा सुरक्षित है और वह इसे वसूल कर लेगी।
कल देर रात शेयर बाजार को दी जानकारी में यूनियन बैंक ने कहा, ''हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि बैंक ने पंजाब नेशलन बैंक को वचनबद्धता पत्रों (एलओयू) के दबले अपनी विदेशी शाखाओं के माध्यम से रिण सहयोग करता रहा है जिनके बारे में पता लगा है कि ये संदेश अनधिकृत स्विफ्ट संदेशों के माध्यम से जारी किए गए थे।''
बैंक ने बताया कि जोखिम सहभागिता के तहत उसने एक्सिस बैंक से कुछ 'बायर्स क्रेडिट' (आयातक को विदेशी बैंक से प्राप्त अल्पकालिक उधार की सुविधा) भी खरीदी थी। इस तरह के सौदों के जरिए आयातक एक बैंक की ओर से जारी वचनबद्धता पत्र के आधार पर विदेश में देश के दूसरे बैंक की साखाओं से कर्ज हासिल करते रहते हैं।
नीरव मोदी धोखाधड़ी मामला सामने आने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के शेयर में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख देखा गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है।
शुरुआती कारोबार में पीएनबी का शेयर आज बीएसई और एनएसई पर लगातार तीसरे दिन गिर गया। बीएसई पर यह 3.27% गिरकर 124.15 रुपये प्रति शेयर रहा। इसी प्रकार एनएसई पर यह 123.40 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान