रेल मंत्रालय ने जोनल रेवले को निर्देश दिया है कि वे 01 मार्च, 2018 से तत्‍कालीन ए 1, ए और बी श्रेणी के सभी स्‍टेशनों पर सभी ट्रेनों के आरक्षित डिब्‍बों पर आरक्षण चार्ट चिपकाना 6 महीने के लिए बंद कर दें।

Advertisement

ट्रेन के प्‍लेटफॉर्मों पर फिजिकल/ डिजिटल चार्ट लगना जारी रहेगा। उन स्‍टेशनों पर जहां इलेक्‍ट्रॉनिक चार्ट दिखाने वाला प्‍लाज्‍मा लगाया गया है और वह उचित तरीके से कार्य कर रहा है, ऐसे प्‍लेटफॉर्मों पर फिजिकल आरक्षण चार्ट लगाना बंद किया जा सकता है।

Advertisement

इससे पहले भारतीय रेलवे के नई दिल्‍ली, हजरत निजामुद्दीन, मुंबई सेंट्रल, चेन्‍नई सेंटर, हावड़ा और सियालदाह स्‍टेशनों पर प्रायोगिक आधार पर सभी ट्रेनों के आरक्षित डिब्‍बों पर आरक्षण चार्ट चिपकाना बंद कर दिया गया था।

  • इस प्रथा को सबसे पहले हावड़ा स्टेशन पर शुरु किया गया है।
  • रेलवे के कोचों को साफ सुथरा करने के लिए ये कदम उठाया गया है।
  • आपको अपनी सीट जानकारी एसएमएस के जरिए मोबाइल पर मिल जाएगी।
  • अगर आप RAC में यात्रा कर रहे हैं तो चार्ट बनने के दौरान आपको SMS से जानकारी मिल जाएगी।