पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11 हजार 300 करोड़ के फर्जीवाड़े की खबरों का बड़ा असर शेयर बाजार देखा गया। फर्जीवाड़े की खबरों के बीच पीएनबी के शेयर्स में 10 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई वहीं इसका असर शेयर बाजार पर भी देखा गया। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 144.52 अंकों की गिरावट के साथ 34,155.95 पर और निफ्टी 38.85 अंकों की गिरावट के साथ 10,500.90 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 136.51 अंकों की तेजी के साथ 34,436.98 पर खुला और 144.52 अंकों या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,155.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,473.43 के ऊपरी और 34,028.68 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 29.02 अंकों की तेजी के साथ 16,881.48 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 29.31 अंकों की तेजी के साथ 18,492.69 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 46 अंकों की तेजी के साथ 10,585.75 पर खुला और 38.85 अंकों या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,500.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,590.55 के ऊपरी और 10,456.65 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 में सात सेक्टरों में 13 में गिरावट रही। ऊर्जा 0.78 प्रतिशत, दूरसंचार 0.68 प्रतिशत, उद्योग 0.45 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुएं 0.33 प्रतिशत और रियल्टी 0.19 प्रतिशत में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- बैंकिंग सेवाएं 1.62 प्रतिशत, स्वास्थ्य सेवाएं 0.69 प्रतिशत, बिजली 0.68 प्रतिशत, वित्त 0.62 प्रतिशत और उपभोक्ता सेवाओं में 0.54 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय