भारत की आर्थिक राजधानी और सपनों का शहर मुंबई दुनिया के सबसे अमीर शहरों में शुमार किया गया है। मुंबई की अमीरी के आगे पेरिस और तमाम यूरोपीय शहर फीके नजर आए हैं। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट में मुंबई की कुल संपत्ति 61 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है।
मुंबई टॉप-15 अमीर शहरों की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा और उसे लिस्ट में 12वां स्थान मिला है। लिस्ट में मुंबई की कुल संपत्ति 950 बिलियन डॉलर आंकी गई है जो कि रुपए के हिसाब से 61 लाख करोड़ डॉलर है। अरबपतियों के मामले में भी मुंबई दुनिया के 10 शहरों में से एक है। मुंबई में कुल 28 अरबपति रहते हैं।
न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक किसी शहर की कुल वेल्थ में वहां रहने वाले लोगों की निजी तौर पर जुटाई गई कमाई शामिल की गई है। इसमें सरकार के फंड्स शामिल नहीं किए गए हैं। रिपोर्ट में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दुनिया का 12वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बताया गया है।
लिस्ट में सबसे अमीर शहर अमेरिका का न्यूयॉर्क है। न्यूयॉर्क की कुल वेल्थ मुंबई के मुकाबने तीन गुना ज्यादा है। न्यूयॉर्क के पास कुल वेल्थ 3 ट्रिलियन डॉलर है जिसे रुपए में बदलें तो 193 लाख रुपए बनेंगे।
लिस्ट में न्यूयॉर्क के बाद लंदन का स्थान है। लंदन के पास कुल 2 हजार 700 अरब डॉलर की संपत्ति है। लंदन के बाद जापान की राजधानी टोक्यो है जिसकी कुल वेल्थ 2.5 ट्रिलियन है।
लिस्ट में जर्मनी का शहर फ्रैंकफर्ट, कनाडा का शहर टोरंटो और फ्रांस की राजधानी पेरिस अमीर शहरों की लिस्ट में भारतीय शहर मुंबई से पीछे हैं।
चीन की राजधानी बीजिंग, चीन की ही आर्थिक राजधानी शंघाई से आगे है। बीजिंग की कुल वेल्थ 2.2 ट्रिलियन डॉलर है जबकि शंघाई की कुल वेल्थ 2.0 ट्रिलियन डॉलर है।
लिस्ट में अमेरिकी शहर लॉस एंजिल्स 1.4 ट्रिलियन डॉलर, हॉन्गकॉन्ग 1.3 ट्रिलियन डॉलर, सिडनी 1 ट्रिलियन डॉलर, सिंगापुर 1 ट्रिलियन डॉलर और शिकागो के पास 988 बिलियन डॉलर की कुल वेल्थ है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान