पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से जहां आम जतना परेशान है तो वहीं सरकार की मुसीबतें भी दिन व दिन बढ़ती जा रही हैं। जब से पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना बदलने लगी हैं तब से ज्यादातर कीमतों में वृद्धि ही हो रही है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 81.24 रुपए से घटकर 80.87 हो गई है। भले ही गिरावट मामूली लग रही है लेकिन आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और कमी आने के आसार नजर आ रहे हैं।
सरकार की ओर से किए प्रयास और कच्चे तेल की कीमतों में कमी के चलते उम्मीद लगाई जा रही है कि आगे भी ये राहत मिलती रहेगी। अगर आपको डीजल की कीमतों के बारे बताएं तो पहले डीजल की कीमत 68.39 के स्तर पर था वो सोमवार को घटकर 67.75 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है।
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आ रही तेजी पर लगाम लगा है। जानकारों का मानना है कि कीमतें 62 डॉलर तक आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने की संभावना बढ़ जाएगी। तो वहीं सरकार ने यह भी कहा है कि वह सऊदी अरब और अमेरिका से अपील करेगी कि वे कच्चे तेल की कीमतों में कमी करे। अगर ये दोनों देश ऐसा करते हैं तो आगे पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो सकती हैं।
अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ा है। जबकि दुनिभार में इसकी डिमांड घटी है। जिसके चलते ब्रेंड क्रूड के दाम 26 दिसंबर के बाद से 10 प्रतिशत सस्ता हो चुका है। यही वजह है कि कच्चा तेल सस्ता हुआ है।
रिर्पोट्स के अनुसार पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर रोज लगभग 1 करोड़ 52 लाख रुपए का अतिरिक्त खर्च बढ़ता जा रहा है। देखें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान