किसानों के लिए एक खुशखबरी है। मध्‍यप्रदेश में भावांतर भुगतान योजना में रबी सीजन 2017-18 की फसलों के लिए किसानों के पंजीयन का कार्य साढ़े तीन हजार प्राथमिक कृषि सहकार समितियों में 12 फरवरी यानी कि आज से शुरु किया जा रहा है। आपको बता दें कि पंजीयन का यह काम अभी से लेकर मार्च तक चलेगा।

Advertisement

12 मार्च तक चलेगा रजिस्‍ट्रेशन

आधिकारिक जानकारी के अनुसार पंजीयन 12 मार्च तक चलेगा। किसान कल्‍याण एवं कृर्षि विभाग प्रमुख सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने पंजीयन व्‍यवस्‍था के संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और प्रबंध संचालन राज्‍य कृषि विपणन बोर्ड को विस्‍तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कर्मचारियों को दिए जाएंगे प्रशिक्षण

रजिस्‍ट्रेशन के लिए राजस्‍व विभाग और मण्‍डी समितियों के कर्मचारियों एवं पोर्टल पर प्रदान की गई जानकरी अपलोड करने के लिए अधीकृत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिए जाने के संबंध में भी प्रमुख सचिव ने निर्देश जारी किए हैं।

2017 में शुरु की गई थी यह योजना

प्रदेश में रबी सीजन वर्ष 2017-18 में चना, सरसों, मसूर एवं प्‍याज के लिए गेहूं एवं धान का ई-उपार्जन करने वाली सभी प्राथमिक कृषि सरकारी समितियों में पंजीयन का कार्य किया जाएगा। मध्‍यप्रदेश में किसानों को मण्डियों के भाव के उतार-चढ़ाव से होने वाली हानि से बचाने के लिए भावांतर भुगतान योजना खरीफ-2017 में प्रारंभ की गई।

अब तक कुछ इस तरह से हुआ है भुगतान

योजना के पहले चरण में 1 लाख 28 हजार किसानों को 136 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। तो वहीं योजना के दूसरे चरण में 704 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान पंजीकृत किसानों को किए जाने की कार्यवाही की गई है।