एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) संबंधी प्रश्नों को संभालने के लिए आठ कर अधिकारियों को नामित किया है।

Advertisement

सरकार के वित्‍त मंत्रालय की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि तत्‍काल प्रभाव के साथ 8 अधिकारियों को ट्विटर और ई-मेल के जरिए आने वाले सवालों के जवाब देने के लिए मौजूद रहना होगा।

Advertisement

ये सभी अधिकारी वित्‍त मंत्रालय के अंतर्गत असिस्‍टेंट कमिश्‍नर होंगे। ये अधिकारी हैं
1-राज करन अग्रवाल
2-रजनी शर्मा
3-रौनक जामिल अंसारी
4-शान्‍तनू
5-बुल्‍लो मामू
6-हीरा लाल
7-मनीष चौधरी
8-अंशिका अग्रवाल

सीनियर फाइनेंस मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्‍योंकि कई सोशल मीडिया पर जीएसटी से लेकर कई सारे सवाल पूछे जा रहे हैं। ये टेक्निकल अधिकारी अब लोगों के पूछे गए सभी प्रकार के सवालों का जवाब देंगे।

Advertisement

तो अब अगर आपको जीएसटी से संबंधित कोई शंका है तो आप इन अधिकारियों से अपने सवालों के जवाब पूछ सकते हैं।