कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन भी सेंसेक्‍स और सेंसेक्‍स और निफ्टी की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। पिछले एक सप्‍ताह से सेंसेक्‍स और निफ्टी में कोई भी बदलाव नजर नहीं आ रहा है। हालांकि गुरुवार को सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनो ही हरे रंग के निशान पर खुले और हरे रंग के निशान पर ही बंद भी हुए लेकिन आज यानी कि शुक्रवार को फिर मार्केट डाउन नजर आ रहा है।

Advertisement

शुक्रवार को सेंसेक्‍स जहां 253.46 की गिरावट के साथ 34,159.70 अंकों पर खुला तो वहीं निफ्टी 160.35 की गिरावट के साथ 10,416.50 अंकों पर खुला। हालांकि सुबह कुछ देर तक सेंसेक्‍स से कुछ उम्‍मीदें नजर आ रहीं थीं लेकिन अब वह भी निफ्टी के ही तर्ज पर चल रहा है।

Advertisement

अब देखना यह है कि कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन शेयर मार्केट की क्‍लोजिंग क्‍या रेड निशान पर ही होगी या फिर निवेशकों के लिए कुछ उम्‍मीदें भी नजर आएंगी। अब तक निवेशकों ने करोड़ों रुपए शेयर मार्केट में गवांया है अगर आगे भी यही हाल रहा तो शायद ही उनकी उम्‍मीदें फिर से जागें यहां पर निवेश करने के लिए।