आाखिरकार सरकारी दूसरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनल) की 4जी सर्विस शुरु कर दी गई है। जियो, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों जहां लगभग दो साल से यह सर्विस दे रही हैं वहीं बीएसएनएल ने काफी समय बाद ही लेकिन यह सर्विस अपने ग्राहकों तक पहुंचाने का फैसला ले ही लिया है।

Advertisement

आपको बता दें यह BSNL की 4जी सर्विस अभी सिर्फ साउथ इंडिया के केरल राज्‍य में ही शुरु हुई है। केरल में यह सेवा पहाड़ी जिले इदुक्‍की के पांच स्‍थानों पर उपलब्‍ध होगी। बीएसएनएल ने अपने एक बयान में कहा है कि कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्‍तव को पहली कॉल कर यह सेवा का शुभारंभ किया गया।

Advertisement

बीएसएनएल के महाप्रबंध के अनुसार केरल के अन्‍य जिलों में यह सेवा इस साल के अंत तक शुरु होने की उम्‍मीद है। उन्‍होंने कहा कि इस पर काम शुरु हो चुका है। उन्‍होंने यह भी कहा कि 4जी सेवा के तहत तेज गति की डाटा स्‍पीड मिलेगा, जिससे प्रयोगकर्ताओं का अनुभव बेहतर होगा। गौरतलब है कि रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन इंडिया 4जी सेवा काफी पहले से दे रहे हैं।

Advertisement

रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन इंडिया 4जी सेवा काफी पहले से दे रहे हैं। रिलायंस जियो केवल 4 जी सेवा ही प्रदान करता है। ग्रामीण और फीचर फोन यूजर्स तक पहुंचने के लिए जियो ने सस्‍ते 4जी फीचर फोन का विकल्‍प मुहैया कराया है।