लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स भूत सेंसेक्स का पीछा नहीं छोड़ रहा है। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 309.59 अंकों की गिरावट के साथ 34,757.16 पर और निफ्टी 94.05 अंकों की गिरावट के साथ 10,666.55 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 347.9 अंकों की गिरावट के साथ 34,718.85 पर खुला और 309.59 अंकों या 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 34,757.16 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,874.17 के ऊपरी और 34,520.80 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में 11 शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल (4.20 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.12 फीसदी), पॉवरग्रिड (2.08 फीसदी), आईटीसी (1.43 फीसदी) और सन फार्मा (1.08 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - एचडीएफसी (4.06 फीसदी), लार्सन एंड टूब्रो (3.65 फीसदी), कोटक बैंक (2.66 फीसदी), इंडसइंड बैंक (2.36 फीसदी) और बजाज ऑटो (2.12 फीसदी)। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 15.15 अंकों की गिरावट के साथ 16,559.55 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 65.74 अंकों की गिरावट के साथ 17,781.79 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में 7 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (1.68 फीसदी), वाहन (0.73 फीसदी), बिजली (0.68 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.65 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.20 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
मोस्ट एक्टिव शेयर्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3.25 अंको के साथ 907.60 पर कारोबार कर रहा है जबकि भारती एयरटेल का शेयर 17.65 अंको की तेजी के साथ 440.00 अंको पर कारोबार कर रहा है।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?