रिलायंस जियो को फेल करने के उद्देश्य से भारत संचार निगम लिमिटेड यानी की बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एब बड़ा तोहफा लेकर आ रहा है। जिसके तहत BSNL यूजर्स 1 रुपए में अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि यह कैसे संभव होगा।
बीएसएनएल के साथ करार करने वाली डाटाविंड कंपनी ने मोबाइल एवं ब्रॉडबैण्ड ग्राहकों को ये सुविधा देने जा रही है। डाटाविंड कंपनी के सीईओ सुनीत सिंह ने कहा है कि यह सर्विस इसी महीने शुरु हो जाएगाी। इसके लिए कंपनी के पेटेंट एप 'मेरानेट' का उपयोग किया जाएगा।
सुनीत सिंह के अनुसार इस एप को सबसे पहले इंडोनेशिया में लांच किया गया है और वहां ग्राहकों से बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। मेरानेट नई टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसमें इंटरनेट पर आने वाली फाइलों को कंप्रेस्ड कर बहुत छोटा कर दिया जाता है लेकिन उसकी गुणवत्ता पर कोई असर नहीं होता है।
भारत में यह एप बीएसएनएल के नेटवर्क पर काम करेगा और जब इस एप का उपयोग किया जाएगा तो ग्राहकों के डाटा का उपयोग नहीं होगा बल्कि मेरानेट का डाटा खर्च होगा। इसके लिए BSNL से थोक में डाटा के उपयोग का करार किया गया है और ग्राहकों से हर दिन सिर्फ 1 रुपए ही वसूला जाएगा। इसका सब्सक्रिप्शन वार्षिक होगा और एक बार में भुगतान करना होगा।
दूसरी गुड न्यूज है बीएसएनएल ने संडे फ्री कॉलिंग ऑफर को बंद करने के अपने निर्णय को बदलते हुए इस ऑफर को और आगे बढ़ा दिया है। इस ऑफर में कंपनी के ब्रॉडबैण्ड और लैण्डलाइन प्लान वाले यूजर्स को अच्छा-खासा फायदा हो रहा था। आपको बता दें के पिछले रविवार को कंपनी ने एक बयान में कहा था कि यह ऑफर अब बंद कर दिया जाएगा।
एक और ऑफर के अंतर्गत बीएसएनएल ग्राहकों को फ्री में BSNL का सिम कार्ड देने और टॉकटाइम ऑफर के साथ कुछ डाटा भी फ्री में दे रहा है। यह ऑफर बीएसएनएल का नया कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को 5 फरवरी से 31 मार्च 2018 तक मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान