अगर आप राशन कार्ड धारक हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। राशनकार्ड धारकों के लिए 9 फरवरी 2018 से वितरण प्रणाली के नियमों में बड़ा परिवर्तन होने वाला है। सरकार पीडीएस सिस्टम में चोरी को रोकने के लिए नया नियम 9 फरवरी से शुरु करेगी।
राशन कार्ड की दुकानों से कालाबाजारी को रोकने के लिए अब अंगूठा लगाने के बाद ही राशन मिल सकेगा। इस योजना की शुरुआत 9 फरवरी से हो जाएगी सभी जिला आपूर्ति विभाग इस काम व्यवस्था तो देखेंगे और लागू करेंगे। तमाम दुकानों के लिए बायोमीट्रिक मशीनें मंगा दी गई हैं जिन्हें लगाने का काम भी शुरु कर दिया गया है।
सरकारी राशन की दुकानों पर कई बार असमान वितरण को लेकर सवाल उठते रहे हैं। राशन डीलरों पर सामान दूसरी दुकानों पर बेचने का आरोप भी लगता रहा है। ऐसे में बायोमीट्रिक मशीनों से इस चोरी पर रोक लगेगी। सभी पीडीएस दुकानों पर ये मशीनें लगेंगी जिसमें राशनकार्ड धारक की पूरी जानकारी लिंक रहेगी।
राशनकार्ड धारक का नंबर मशीन में फीड रहेगा जिससे अंगूठा लगाते ही पूरा विवरण सामने आ जाएगा। राशन कार्ड में जिन लोगों का नाम शामिल होगा उसकी भी जानकारी मशीन में फीड रहेगी। अंगूठा लगाने के बाद ही राशन कार्ड धारक को तय यूनिट के हिसाब से राशन दिया जाएगा।
राशन कार्ड की दुकानों को जल्द ही सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) से जोड़ने का फैसला किया गया है। इस योजना में राशन की दुकानों पर जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बिजली का बिल अदा करने, पानी का बिल अदा करने, पैन कार्ड और मोबाइल के रीचार्ज की सुविधा दी जाएगी। अब आपको तमाम प्रमाण पत्रों के लिए तहसील के चक्कर नहीं काटने होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान