रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज रिटेल, पेट्रोलियम, दूरसंचार, पर्यटन और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में असम में 2500 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। वो अगले तीन वर्षों में कम से कम 80,000 लोगों के लिए रोजगार की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2018 के उद्घाटन समारोह में कहा कि आज मैं असम के लिए अगले तीन वर्षों में पांच प्रतिबद्धताओं की घोषणा करने में प्रसन्न हूं। रिलायंस इस बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

Advertisement

इस कार्यक्रम के तहत, कंपनी अपने खुदरा डिवीज़न के आउटलेट को मौजूदा संख्‍या 2 से 40 तक बढ़ाएगी, जबकि मौजूदा पेट्रोल डिपोओ की संख्या 27 से बढ़कर 165 हो जाएगी।

अंबानी ने कहा, "हम असम के सभी 145 तहसील मुख्यालयों में भी नए कार्यालय खोलने जा रहे हैं। हमारे दृष्टिकोण हमेशा स्थायी आजीविका के अवसर बनाना है और असम में 20,000 नौकरियां के अवसर पैदा कर चुके हैं।"

Advertisement

असम दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए हमेशा कम प्राथमिकता वाला बाजार रहा है, लेकिन यह रिलायंस के लिए 'श्रेणी ए' का बाजार है। अब नौकरियों के अवसर को पांच गुना करके इसे 1 लाख कर देंगे।