आम बजट 2018 में कई चीजों पर कस्‍टम ड्यूटी और एक्‍साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है तो कई चीजों मे घटा दी गई है। मोबाइल फोन पर कस्‍टम ड्यूटी 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत कर दी है। तो वहीं टीवी और टैबलेट में भी कस्‍टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है।

Advertisement

इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम के लिए चुकाने पढ़ेंगे ज्‍यादा पैस

कस्‍टम ड्यूटी बढ़ने के बाद देश के बाहर से खरीदे गए पेन से लेकर स्‍मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी जैसे हर इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम को खरीदने के लिए पहले से ज्‍यादा पैसे चुकाने होंगे। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने अगले वित्‍त वर्ष में विकास दर 7.2 से लेकर 7.4 प्रतिशत तक रहने का अनुमान लगाया है।

कस्‍टम ड्यूटी का सबसे ज्‍यादा असर मोबाइल फोन पर

कस्‍टम ड्यूटी बढ़ने का सबसे ज्‍यादा असर मोबाइल फोन पर होगा, क्‍योंकि सरकार ने मोबाइल फोन, स्‍मार्टवाचेस और रियरेबल डिवाइसेज पर कस्‍टम ड्यूटी को 20 प्रतिशत कर दिया है। मोबाइल फोन लिथियम आयन बैटरी पर कस्‍टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गई है।

ये चीजें हुई हैं महंगी

तो वहीं फूड प्रोसेसिंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स आइटम पर 5 प्रतशत की कस्‍टम ड्यूटी बढ़ाई गई है। इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स आइटम्‍स में सस्‍ती सिर्फ फिंगर प्रिंट स्‍कैनर मशीन ही हुई है। इसके अलावा इन सभी चीजों में कस्‍टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है-

 

  • टीवी सेट
  • मोबाइल फोन 
  • सब्‍जी का तेल 
  • दो पहिया और 4 पहिया वाहन 
  • सोना और चांदी 
  • फलों और सब्जियों के जूस 
  • सनग्‍लासेस 
  • सोया प्रोटीन 
  • ट्लॉटरीस एंड इत्र 
  • ओरल डेंटल हाइजीन प्रिपरेशन, दांत का पाउडर और पेस्‍ट 
  • शेविंग प्रोडक्‍ट 
  • सेंट, स्‍प्रे, टॉयलेट स्‍प्रे
  • डियोड्रेंट, नहाने की चीजों में 
  • बस और ट्रक के रेडियल टायर 
  • सनस्‍क्रीन, मैनीक्‍योर एंड पेडीक्‍योर प्रोडक्‍ट
  • फुटवेयर 
  • सिल्‍क फेब्रिक 
  • इमीनेशन ज्‍वेलरी, डॉयमंड, कलर जेम्‍सस्‍टोन 
  • स्‍मार्ट वॉचेस
  • मैट्रेसेस
  • फर्नीचर 
  • वीडियो गेम 
  • बच्‍चों के कपड़े, खिलौने, सायकल 
  • लैम्‍प
  • हांथ की घड़ी, घड़ी
  • स्‍वीमिंग वियर 
  • सिगरेट एंड लाइटर्स 
  • पतंग
  •  

     

    ये चीजे हुईं सस्‍ती

    इसके अलावा कई चीजें सस्‍ती भी हुई हैं यहां पर उनकी लिस्‍ट दी जा रही है।

    • स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं 
    • रॉ कैशलेस 
    • पेट्रोल, डीजल 
    • सोलर टेम्‍पर्ड ग्‍लास 
    • इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम
    •