आपको बता दें कि इस बार रेलवे बजट अलग से नहीं पेश किया जाएगा। इसीलिए रेलवे से संबंधित जो भी घोषणाएं हैं वो आम बजट 2018 में ही पेश कर दी गई हैं। रेलवे को इस बार अरुण जेटली ने बहुत कुछ दिया है। तो आइए आपको रेलवे बजट 2018 की घोषणाओं के बारे में विस्‍तार से बताते हैं।

Advertisement

सभी रेल लाइनें ब्रॉड रेज में बदली जाएंगी

रेलवे बजट में यह ऐलान किया गया कि सभी रेलवे लाइन ब्रॉड रेज में बदली जाएंगी। 4000 से ज्‍यादा मानव क्रॉसिंग बंद किए जाएंगे एवं देश में अब सिर्फ बड़ी लाइनों पर ही रेल चलेंगी।

600 आधुनिक रेलवे स्‍टेशन होंगे

रेलवे को सौगात देते हुए वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि 600 रेलवे स्‍टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा। साथ ही ज्‍यादातर रेलवे स्‍टेशन वाइफाई से युक्‍त होंगे। 11,000 ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए 3000 करोड़ के बजटीय आवंटन का प्रावधान हो सकता है।

3600 किमी नई रेलवे लाइन बिछेगी

एक ओर जहां मुंबई में 90 किलोमीटर की पटरी का विस्‍तार होगा तो वहीं माल ढुलाई के लिए 12 वैगन भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा 3,600 नई लाइनें बिछाई जाएंगी।

1 लाख 48 हजार करोड़ का खर्च

अरुण जेटली ने कहा कि रेलवे के विकास के लिए रेलवे में 1 लाख 48 हजार करोड़ का खर्च होगा। तो वहीं छोटी लाइनों को बड़ी लाइनों में बदलने की योजना भी बनाई जाएगी। इसके अलावा रेलवे की बेकार जमीनों का करोबारी रुप से इस्‍तेमाल किया जाएगा।