आम बजट 2018-19 से पहले देश के शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। उम्मीद की जा रही है कि 1 फरवरी को बजट से शेयर बाजार में उछाल आएगा और निवेशकों को अच्छा लाभ होगा। बुधवार को देश के शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 68.71 अंकों की गिरावट के साथ 35,965.02 पर और निफ्टी 21.95 अंकों की गिरावट के साथ 11,027.70 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 82.09 अंकों की गिरावट के साथ 35,951.64 पर खुला और 68.71 अंकों या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 35,965.02 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,050.69 के ऊपरी और 35,818.41 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। कोटक बैंक 1.88 प्रतिशत, रिलायंस 1.25 प्रतिशत, एचडीएफसी 1.15 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.05 प्रतिशत और टाटा मोटर्स 0.77 प्रतिशत में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - डॉ. रेड्डी 3.75 प्रतिशत, टाटा स्टील 3.49 प्रतिशत, कोल इंडिया 2.32 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनीलीवर 2.13 प्रतिशत और सन फार्मा 2.02 प्रतिशत।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 227.19 अंकों की गिरावट के साथ 17,364.20 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 156.81 अंकों की गिरावट के साथ 18,716.77 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 30.85 अंकों की गिरावट के साथ 11,018.80 पर खुला और 21.95 अंकों या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,027.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,058.50 के ऊपरी और 10,979.30 के निचले स्तर को छुआ।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय