बजट को पेश करने में अब मात्र चंद घंटे बचे हुए हैं इसके बावजूद सरकारी और प्राइवेट सेक्‍टर की संस्‍थाओं द्वारा अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि डिजिटल इंडिया को बूस्‍ट देने के लिए आम बजट में खास ध्‍यान दिया जा सकता है। बजट 2018 में डिजिटल ट्रांजेक्‍शन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा सकता है।

Advertisement

नई कपंनियों को भी इस बजट से काफी उम्‍मीद है। अरुण जेटली के इस आखिरी पूर्णकालिक बजट में साइबर सिक्‍योरिटी पर भी खास ध्‍यान देने की उम्‍मीद की जा रही है। डिजिटल इंडिया को लेकर जिस कदर केंद्रीय सरकार काम कर रही है उम्‍मीद की जा रही है बजट में भी इसकी झलक दिखेगी। स्‍टार्टअप्‍स के लिए एंजेल टैक्‍स एक बड़ा मुद्दा है। आम बजट में एंजेल टैक्‍स की दरों में बदलाव की उम्‍मीद है। स्‍टार्ट-अप फील्‍ड के लोगों का मानना है कि एंजेल टैक्‍स की वजह से स्‍टार्टअप्‍स की फंडिंग में गिरावट आई है।

Advertisement

रोजगार देने वाले छोटे उद्योगों को भी टैक्‍स में छूट मुमकिन है। नए लोगों की भर्ती पर टैक्‍स छूट मिलने की उम्‍मीद की जा रही है। इसके साथ ही आसान दर और किस्‍तों पर कर्ज मिल सके इसके लिए भी व्‍यवस्‍था की जा सकती है। तो वहीं कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल ट्रांजेक्‍शन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा सकता है।