1 फरवरी को बजट पेश होगा ऐसे में पूरे देशवासियों की नजर आम बजट पर अटकी हुई है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इस बार के बजट में उनके लिए क्‍या खास है? तो वहीं यह भी रिर्पोट आ रही है कि इस बार बजट में सरकार का फोकस सबके लिए आवास पर रहने वाला है। सरकार का सबके लिए आवास योजना का ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक फायदा पहुंचाने पर फोकस होगा।

Advertisement

बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़े ऐलान हो सकते हैं। सरकार का 2 करोड़ शहरी और 1 करोड़ ग्रामीण इलाकों में घर बनाने का लक्ष्‍य है। रिर्पोट के अनुसार बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 20,000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाने की मांग की गई है। 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 6,200 करोड़ रुपए आवंटित हुए थे। वहीं रेंटल इनकम पर टैक्‍स छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है।

Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्‍यों को इंसेंटिव देने की घोषणा हो सकती है। बजट में होम लोन की दरों पर टैक्‍स छूट बढ़ाने का ऐलान हो सकता है। साथ ही क्रेडिट लिंक्‍वड सब्सिडी स्‍कीम के बजट में बढ़त संभव है।