पिछले पांच साल से खाली पड़े सभी पदों को समाप्त करने की योजना सरकार बना रही है। सरकार ने इस संदर्भ में सभी मंत्रालयों एवं विभागों को व्यापक रिर्पोट सौंपने को कहा है।
वित्त वित्त मंत्रालय ने कहा है कि उसने सभी मंत्रालयों एवं विभागों से पांच साल से खाली पड़े पदों को समाप्त करने के लिए कार्रवाई रिर्पोट देने को कहा है।
कुछ विभागों एवं मंत्रालयों ने जवाब दिया है लेकिन कुछ ने व्यापक रिर्पोट देने के बजाए महज जरुरी सूचना उपलब्ध करा दी है।
16 जनवरी 2018 को भेजे कार्यालय ज्ञापन के अनुसार सभी मंत्रालय एवं विभागों के वित्तीय सलाहकारों एवं संयुक्त सचिवों से अनुरोध है कि वे उन पदों को चिन्हित करें जो पांच साल से अधिक समय से खाली हैं एवं इन पदों को समाप्त करने के लिए एक व्यापक रिर्पोट दें। शुरुआती अनुमान के अनुसार केंद्र सरकार में कई हजार पद पांच साल या अधिक समय से खाली पड़े हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान