राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ आज बजट सत्र के पहले भाग की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 बजे सेंट्रल हॉल पहुंचे जहां राष्ट्रगान के बाद उनका अभिभाषण शुरु हो चुका है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ सरकार इकॉनोमिक सर्वे भी पेश करेगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संसद भवन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने स्वागत किया।
राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रमुख बातें
- देश का बैंकिंग सिस्टम मजबूत हुआ: राष्ट्रपति
- 99 सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का काम चल रहा है
- सरकार ने गरीबों की पीड़ा दूर करने की कोशिश की है
- किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य
- दाल के उत्पादन में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी
- देश में यूरिया का उत्पादन बढ़ा
- नीम कोटिंग से यूरिया की कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक
- पीएम फसल बीमा योजना से सस्ती और सरल बीमा योजना देने का लक्ष्य
- गरीबों को 1 रुपए प्रति महीने के प्रीमियम पर बीमा दिया गया
- पीएम जीवन ज्योति योजना से हजारो लोग जुड़े
- अटल पेंशन योजना से 80 लाख लोगों को लाभ
- देश के गांव और पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने का लक्ष्य: राष्ट्रपति
- पहले चरण में 1 लाख पंचायतों को जोड़ने का लक्ष्य : राष्ट्रपति
- समाज के हर तबके तक विकास पहुंचाने रा लक्ष्य: राष्ट्रपति
- 82% गांव सड़कों से जुड़े: राष्ट्रपति
- सौभाग्य योजना से 4 करोड़ लोगों को बिजली मिली: राष्ट्रपति
- 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉड बैंड से जोड़ने का लक्ष्य : राष्ट्रपति
- बांस को पेड़ की श्रेणी से हटाने से बांस उद्योग को बल मिला है: राष्ट्रपति
- आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय की स्थापना की जा रही है: राष्ट्रपति
- दिव्यांगो के लिए सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत और उच्च शिक्षा में आरक्षण का प्रस्ताव : राष्ट्रपति
- अल्पसंख्यकों के विकास के लिए कई कार्यक्रम शुरु किए: राष्ट्रपति
- 45 लाख विद्यार्थियों को वजीफे का लाभ मिला: राष्ट्रपति
- महिलाओं के हज पर जाने की पाबंदी हटाई गई: राष्ट्रपति
- पीएम आवास योजना के तहत सबको 2022 तक घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य: राष्ट्रपति
- गरीबों को 6 प्रतिशत की सब्सिडी दी गई है: राष्ट्रपति
- मध्यम वर्ग के लिए पीएम आवास योजना में दो नई योजनाएं शुरु की गई हैं: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि, मेरी सरकार ने गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए, विशेषकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए, बिना बैंक गारंटी कर्ज देने पर जोर दिया है। अब लोग अपना उद्यम चलाने के सपने को साकार करने के लिए आसानी से कर्ज ले पा रहे हैं
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि, गरीब महिलाओं को ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' ने सुविधा संपन्न महिलाओं से बराबरी करने का अवसर दिया है और सामाजिक न्याय के एक अनदेखे पक्ष का समाधान किया है। अब तक इस योजना के तहत 3 करोड़ 30 लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं।मुस्लिम महिलाओं का सम्मान कई दशकों तक राजनीतिक लाभ-हानि का बंधक रहा। अब देश को उन्हें इस स्थिति से मुक्ति दिलाने का अवसर मिला है
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि, बेटियों के साथ भेदभाव खत्म करने के लिए मेरी सरकार ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना शुरू की थी। इस योजना के सकारात्मक परिणाम को देखते हुए अब इसका दायरा 161 जिलों से बढ़ाकर 640 जिलों तक कर दिया गया है।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि, सरकार ने Maternity Benefit Act (मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट) में बदलाव करके एक बड़ा कदम उठाया है। महिलाओं को 12 सप्ताह के स्थान पर वेतन सहित, 26 सप्ताह की छुट्टी देने का प्रावधान किया गया है। अब कामकाजी महिलाओं को अपने नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए अधिक समय मिला करेगा।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि, ‘जनधन योजना' के तहत अब तक लगभग 31 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खोले जा चुके हैं। इस योजना के शुरू होने से पहले, देश में महिलाओं के बचत खातों की संख्या लगभग 28 प्रतिशत थी जो अब बढ़कर 40 प्रतिशत से भी अधिक हो गई है।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के तहत अब तक लगभग 10 करोड़ ऋण स्वीकृत किए गए हैं और 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज दिया गया है। लगभग 3 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार इस योजना का लाभ उठाया है और स्वरोजगार शुरू करने में सफल हुए हैं।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि, किसानों की मुश्किलों का समाधान करना और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना, मेरी सरकार की उच्च प्राथमिकता है। मेरी सरकार की योजनाएं न केवल किसानों की चिंता कम कर रही हैं बल्कि खेती पर होने वाले उनके खर्च को भी घटा रही हैं। सरकार की नीतियों और किसानों की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि देश में 275 मिलियन टन से ज्यादा खाद्यान्न और लगभग 300 मिलियन टन फलों-सब्जियों का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि,मेरी सरकार किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को उनकी पैदावार की उचित कीमत मिल सके, इसके लिए देश की कृषि मंडियों को ऑनलाइन जोड़ने का कार्य जारी है, eNAM पर अब तक 36,000 करोड़ रुपए से अधिक की कृषि वस्तुओं का व्यापार किया जा चुका है।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि, दशकों से लंबित 99 सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का काम भी प्रगति पर है। दालों के लिए बनाई गई नई नीति की वजह से पिछले वर्ष की तुलना में दाल के उत्पादन में 38 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जो एक रिकॉर्ड है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए डेयरी सेक्टर में 11,000 करोड़ रुपए की ‘डेयरी प्रसंस्करण और अवसंरचना विकास निधि' के द्वारा एक महत्त्वाकांक्षी योजना प्रारंभ की गई है
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि, मेरी सरकार की नीतियों की वजह से जहां एक तरफ यूरिया का उत्पादन बढ़ा है, वहीं 100% नीम कोटिंग के बाद यूरिया की कालाबाजारी भी रुकी है। गोरखपुर, बरौनी, सिंदरी, तालचेर और रामागुंडम में उर्वरक कारखानों को फिर से शुरू कराने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है । ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के तहत किसानों को सस्ती और सरल बीमा सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्ष 2017 के दौरान, रबी और खरीफ की फसलों के लिए, 5 करोड़ 71 लाख किसानों को इस योजना के तहत सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि, मेरी सरकार ने गरीबों को एक रुपए प्रति महीना और 90 पैसे प्रतिदिन के प्रीमियम पर, बीमा योजनाएं सुलभ कराई हैं। अब तक 18 करोड़ से ज्यादा गरीब ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना' और ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना' से जुड़ चुके हैं । बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा के लिए भी मेरी सरकार वचनबद्ध है। ‘अटल पेंशन योजना' के तहत लगभग 80 लाख वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि, हर गरीब को भरपेट भोजन मिले, इसके लिए कानून के उद्देश्य को प्रभावी बनाना अनिवार्य है। National Food Security Act (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनिमयम) के तहत देश के सभी राज्यों में सस्ती दरों पर खाद्यान्न देने की व्यवस्था को पारदर्शी और लीकेज प्रूफ बनाया जा रहा है ।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान