टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 1 फरवरी से लैंडलाइन पर संडे फ्री वॉइस कॉलिंग को खत्म करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि कंपनी ने यह फैसला फ्री नाइट कॉलिंग सुविधा में बदलाव के तुरंत बाद लिया है।
कलकत्ता टेलीफोन्स (CalTel) के चीफ जनरल मैनेजर एसपी त्रिपाठी ने बताया कि बीएसएनएल 1 फरवरी से पूरे देश में फ्री संडे कॉलिंग को बंद करने जा रहा है, लेकिन हम ऐसे ही किसी और प्लान पर विचार कर रहे हैं ताकि ग्राहकों पर इसका असर ना हो।
उन्होंने बताया कि दूसरे अन्य दिनों की तरह ग्राहकों को लैण्डलाइन, कॉम्बो और एफटीटीएच ब्रॉडबैण्ड प्लान के लिए संडे को भी चार्ज किया जाएगा। यह नए और मौजूदा सभी ग्राहकों पर लागू होगा।
बीएसएनएल ने इसी महीने फ्री नाइट कॉलिंग स्कीम में बदलाव किया है। अब फ्री कॉलिंग आवर्स की शुरुआत रात 9 की बजाय 10:30 पर होती है। फ्री नाइट कॉलिंग और फ्री संडे कॉलिंग की शुरुआत 21 अगस्त 2016 को हुई थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान