जापान के एक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से हैकरों ने 58 अरब येन यानी 34 अरब रुपए मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी चुरा लिया है। जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार कॉइनचेक एक्सचेंज ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर बतायाकि उसने NEM नाम की डिजिटल करेंसी की बिक्री और निकासी पर रोक लगा रखी है। वेबसाइट में यह भी लिखा है कि उसने अन्य क्रिप्टोकरेंसी की डीलिंग्स पर भी पाबंदी लगा दी है।
शुक्रवार की रात को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कॉइनचेक के प्रेसिडेंट कोइचिरो वादा ने झुककर माफी मांगी। क्योदो न्यूज सर्विस के अनुसार वादा ने कहा है कि कंपनी वित्तीय सहायता की मांग कर सकती है।
एशिया में खुद को बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी का सबसे बड़ा एक्सचेंज बतानेवाला कॉइनचेक का कहना है कि उसने शुक्रवार सुबह रात करीब 3 बजे अपने सिस्टम में अनधिकृत प्रवेश को पकड़ा। यह हैकिंग साल 2014 में जापान के ही बिटकॉइन एक्सचेंज Mt. Gox में हुई 48 अरब येन की हैकिंग से बड़ी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान