जैसा कि आप जानते हैं कि बुधवार को कैबिनेट मंत्री सहित वित्‍त मंत्री ने कई पीएसयू बैंकों में पूंजी लगाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद सरकार ने एक और बात कही है वह ये कि जिन बैंकों पर सरकार पैसे लगाएगी उन बैंकों के ग्राहकों को भी कई सुविधाएं अब घर बैठे मिलेंगी। तो आइए जानते हैं कि वो सेवाएं कौन-कौन सी हैं।

Advertisement

मिलेंगी ये खास सुविधाएं

 

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना 
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 
  • जनधन खाता 
  • वरिष्‍ठ नागरिकों और दिव्‍यांकों के लिए घर पर ही बैंकिंग सुविधा 
  • हर लेनदेन के लिए सुविधा उनके घर पर ही मिलेगी। 
  • घर बैठे मोबाइल के जरिए बैंक खाता खोलने की सुविधा। 
  • नॉमिनेशन डिटेल भर सकेंगे। 
  • लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
  • सरकारी बैंक खुद ऑनलाइन लोन आवेदन करने की सुविधा देंगे। 
  • इसके अलावा यदि डिजिटल ट्रांजेक्‍शन में कोई धोखाधड़ी होती है तो कस्‍टमर को 10 दिन के अंदर रिफंड मिलेगा।
  •  

    इसके अलावा कई कई अन्‍य बड़े बदलाव होंगे उन्‍हें आगे की स्‍लाइड में पढ़ें।

     

ये होंगे बड़े बदलाव

छोटे कारोबारियों के लिए ऑनलाइन लोन आवेदन का फायदा मिलेगा। सरकार का इस पर सबसे ज्‍यादा जोर है। तो वहीं बैंक खाता खोलने के लिए फॉर्म की संख्‍या घटाई जाएगी। अब अधिकतम सिर्फ 2 पेज के फॉर्म भरे जाएंगे। हर गांव के 5 किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रधानमंत्री जनधन योजना और अन्‍य सरकारी योजनाओं का भी दायरा बढ़ेगा।

मोबाइल एटीएम की मिलेगी सुविधा

बैंकों की पहुंच जिस जगह नहीं है या कम है वहां मोबाइल एटीएम की सुविधा मिलेगी। बैंक मोबाइल एप और वेबसाइट से भी वित्‍तीय समावेशन को बढ़ाने का काम करेंगे। इसके अलावा बैंकिंग आउटलेट पर जीआईएस आधारित मैपिंग होगी, इससे बैंक आउटलेट्स की निगरानी हो सकेगी।

बैंकों को मिली चेतावनी

बैंकिंग रिफॉर्म को लेकर आयोजित इस बैठक में वित्‍त मंत्री अरुण जेटल और बैंकिंग सचिव राजीव कुमार ने बैंकों को हिदायत दी कि वो अपनी वर्तमान की स्थिति में सुधार लाएं और बैंकों की सेवाओं को आसान बनाएं। ये सारी जानकारी ट्वीट के माध्‍यम से भी दी गई है। बजट के पहले PSU बैंकों के लिए सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान