बजट 2018 को लेकर एक और उम्‍मीद जागी है। रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार बजट में एक्‍सपोर्ट पर खास फोकस कर सकती है। सीएनबीसी आवाज से मिली रिर्पोट के अनुसार इस साल के लिए खर्च चालू कारोबारी साल के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

इस बजट में एक्‍सपोर्ट पर सरकार का फोकस हो सकता है ताकि एक्‍सपोर्ट सेक्‍टर में रोजगार को बढ़ावा दिया जा सके। इस बजट में खासतौर पर एक्‍सपोर्ट सेक्‍टर में मर्केटाइज एक्‍सपोर्ट फ्रॉम इंडिया स्‍कीम और सर्विस एक्‍सपोर्ट को बढ़ावा देने का ऐलान बजट में हो सकता है।

Advertisement

साथ ही प्रोडक्‍ट के एक्‍सपोर्ट पर फोकस हो सकता है। बजट में आबंटन में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी हो सकती है। एमईआईएस के तहत एक्‍सपोर्ट्स को 2,3 और 5 प्रतिशत तक ड्यूटी वापस हो जाती है।

यह भी माना जा रहा है कि सरकार एग्रो प्रोडक्‍ट के एक्‍सपोर्ट के लिए खास पॉलिसी का ऐलान कर सकती है। साथ ही बजट में लॉजिस्टिक्‍स को बढ़ावा देने में एक्‍सपोर्ट पर केंद्रीय कदम भी उठाएं जा सकते हैं। अब देखना है कि ये उम्‍मीदें कितनी खरी उतरती हैं।