आम बजट 2018-19 को पारित होने में अब मात्र एक सप्‍ताह बचा है ऐसे में आम लोगों और सरकार की अपेक्षाएं और उम्‍मीदें खुलकर सामने आ रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सैलरीड क्‍लास को फरवरी की पहली तारीख को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिल सकती है। इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स की रिर्पोट्स के अनुसार भले ही सरकार की ओर से इनकम टैक्‍स स्‍लैब में रियायत न दी जाए, लेकिन स्‍टैंण्‍डर्ड डिडक्‍कशन में छूट दी जा सकती है।

Advertisement

यानी निवेश पर टैक्‍स में रियायत की सीमा को बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल इनकम टैक्‍स एक्‍ट की धारा 80 सीसी के तहत 1.5 लाख रुपए टैक्‍स छूट हासिल की जा सकती है।

Advertisement

यदि सरकार ऐसा करती है तो सैलरीड लोगों के पास खर्च के लिए अधिक राशि होगी। सरकार के इस कदम से वेतनभोगी और गैर-वेतनभोगी लोगों के बीच कुछ हद तक समानता स्‍थापित की जा सकेगी। आपको बता दें कि समय-समय पर टैक्‍स स्‍टैण्‍डर्ड डिडक्‍शन में सुधार किया जाना चाहिए जाकि सैलरीड लोगों के हाथों में खर्च के लिए अधिक राशि हो।