आम बजट की उम्‍मीदों की फेहरिस्‍त में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की भी कुछ उम्‍मीदें शामिल हैं। मेल टुडे कि रिर्पोट के अनुसार हेल्‍थ और वेलनेस सेंटर खोलने के लिए 1,200 करोड़ रुपए का आवंटन कर सकती है। आपको बता दें कि पिछले बजट में वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने 12,500 स्‍वास्‍थ्‍य उपकेंद्रों को वेलनेस सेंटर में बदलने की घोषणा की थी।

Advertisement

मेल टुडे में यह भी बताया गया है कि स्‍वास्‍थ्‍य उपकेंद्र को वेलनेस सेंटर में बदलने पर करीब 16 लाख रुपए खर्च होंगे। वर्तमान में स्‍वास्‍थ्‍य उपकेंद्रों को 5 तरह की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं मिल रही हैं। इनकी जगह हेल्‍थ और वेलनस सेंटर बनाए जाएंगे जिसमें 12 तरह की चिकित्‍सा सेवाएं मिलेंगी।

Advertisement

12,500 हेल्‍थ वेलनेस सेंटर में काफी व्‍यापक स्‍तर पर जच्‍चा-बच्‍चा देखभाल, बच्‍चों और किशोरों की चिकित्‍सा, परिवार नियोजन, संक्रामक रोग प्रबंधन, गैर संक्रामक रोगों का उपचार और बुजुर्गों की देखभाल शामिल है।