पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को 25 जनवरी तक सारे काम निपटाने की सलाह दी है। जिसके अनुसार बैंक अपने CBS (कोर बैंकिंग सिस्टम) में बदलाव करने जा रहा है। 29 जनवरी को अपना कोर बैंकिंग सिस्टम अपग्रेड करने जा रहा है। तो अगर आपका कोई काम पेंडिंग है तो उसे 25 जनवरी से पहले निपटा लीजिए।
25 जनवरी से पहले इसलिए क्योंकि 27 जनवरी और 29 जनवरी को भीड़ भी ज्यादा होने की उम्मीद है। बैंक का कहना है कि कस्टमर को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर हमने कई कदम उठाए हैं लेकिन तकनीकि सेवाओं को अपग्रेड करने के बाद शुरुआती समय में सेवाओं में कुछ देरी हो सकती है। इसको लेकर पंजाब नेशनल बेंक ने ग्राहकों से सहयोग की अपील की है।
आप अगर सोच रहे हैं की कोर बैंकिंग क्या है तो आपको बता दें कि कोर बैंकिंग सिस्टम एक तरह का सॉफ्टवेयर है जो कि बैंक के सामान्य ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल होता है। इसके तहत आप नए अकाउंट खोल सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान