साढ़े तीन साल बाद, मुंबई में पेट्रोल की कीमत सोमवार को 80 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थी। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। जैसे-जैसे बजट 2018 पास आ रहा है, तेल मंत्रालय पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पर कटौती के लिए जोर दे रहा है।

Advertisement

आम बजट 2018 मौजूदा सरकार का अखिरी पूर्ण बजट है। अपने पांचवे बजट में वित्‍त मंत्री अरुण जेटली के पास पहले से बहुत कुछ परोसने के लिए है। पिछले वादों को पूरा करने के लिए कॉरपोरेट टैक्‍स में कमी करके किसानों की उम्‍मीदों पर खरा उतरना होगा।

Advertisement

तो वहीं तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जीएसटी के अधीन लाने के प्रयास में लगे हुए हैं। अगर एक्‍साइज ड्यूटी को कम करने का ऐलान बजट 2018 में होता है तो यह एक बहुत ही बड़ी राहत वाली खबर होगी। इस बारे में तेल मंत्रालय का कहना है कि वित्‍त मंत्री को हम केवल सुझाव दे सकते हैं प्रस्‍ताव को पारित करना उन पर निर्भर करता है।