सरकार अगामी बजट में आयकर के स्‍तर एवं दरों में संशोधन कर सकती है ताकि आम लोगों पर दबाब कम किया जा सके। वित्‍तीय परामर्श सेवा कंपनी EY के एक बजट पूर्व सर्वेक्षण में 69 प्रतिशत लोगों की राय है कि कर छूट का स्‍तर बढ़ाना चाहिए ताकि लोगों के पास खर्च करने को ज्‍यादा आय बचे।

Advertisement

सर्वेक्षण में करीब 59 प्रतिशत ने कहा कि विभिन्‍न प्रकार की अब अप्रासंगिक हो चुकी कटौतियों की जगह एक मानक कटौती होनी चाहिए जिससे कर्मचारियों पर दबाव कम होगा। इस सर्वेक्षण में 150 मुख्‍य वित्‍त अधिकारियों, कर प्रमुखों व वरिष्‍ठ वित्‍त पेशेवरों ने भाग लिया और यह जनवरी में सम्‍पन्‍न हुआ।

Advertisement

करीब 48 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा है कि उन्‍हे वित्‍त मंत्री द्वारा कॉरपोरेट कम किए जाने की उम्‍मीद है लेकिन उन्‍हें लगता है कि उपकर जारी रहेंगे। करीब 65 प्रतिशत लोगों का अनुमान है कि लाभांश पर कर व्‍यवस्‍था में बदलाव किए जा सकते हैं। ईवाय ने कहा कि बजट में पूर्व सर्वेक्षण में पता चलता है कि कर नीतियां स्थिर एवं सतत होगी एवं कर ढ़ांचे में सुधार होगा।