सभी क्रिप्‍टोकरेंसी समेत बिटकॉइन में डीलिंग करने वाले हजारों लोगों को केंद्र सरकार ने टैक्‍स नोटिस भेजा है। इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार देश भर में किए गए सर्वे में पता चला है कि 17 महीनों में 3.5 अरब डॉलर के ट्रांजेक्‍शन क्रिप्‍टोकरेंसीज में हुए हैं। इसके बाद इसमें निवेश करने वाले लोगों को नोटिस भेजने का फैसला लिया गया है।

Advertisement

पुणे, बेंगलुरू, मुंबई और दिल्‍ली समेत 9 एक्‍सचेंजों से टैक्‍स अधिकारियों ने बताया कि बिटकॉइन एवं अन्‍य वर्चुअल करेंसीज में निवेश करने वाले लोगों में टेक-सेवी युवा इन्‍वेस्‍टर्स, रियल एस्‍टेट प्‍लेयर्स शामिल हैं। आपको बता दें कि दुनिया भर की सरकारें क्रिप्‍टोकरेंसीज में कारोबार पर लगाम कसने के प्रयास कर रही हैं। सरकारों का मानना है कि इसके जरिए कालेधन को खपाने और टैक्‍स से बचने के उपाय तलाशे जा रहे हैं। यही नहीं मार्च में अर्जेंटीना में होने वाली जी-20 समिट में भी इस मसले पर चर्चा हो सकती है।

Advertisement

अनुमान के अनुसार हर महीने 2 लाख लोग क्रिप्‍टोकरेंसीज में ट्रांजेक्‍शन करते हैं। कर्नाटक के आयकर विभाग के महानिदेशक ने वर्चुअल करेंसी ट्रेड से जुड़ने वाले लोगों के पैटर्प और संख्‍या का आकलन करने के बा ये नोटिस भेजे गए हैं।