आम बजट 2018 में यह उम्‍मीद की जा रही है कि इस पढ़ाई में भी कुछ रियायत मिलेगी। चाहे फिर वो बच्‍चों की स्‍कूल फीस हो, ट्रांसपोर्टेशन हो या हॉस्‍टल की फीस सबमें कुछ न कुछ रियायत की लोग उम्‍मीद जता रहे हैं।

Advertisement

बच्‍चों की पढ़ाई पर होने वाले खर्च पर इनकम टैक्‍स छूट की सीमा बढ़ सकती है। रिर्पोट्स के अनुसार आम बजट 2018 में सरकार ऐसा ऐलान कर सकती है। अब ट्रांसर्पोटेशन, हॉस्‍टल जैसे खर्चों का कुछ हिस्‍सा छूट में शामिल हो सकता है। अभी तक सिर्फ ट्यूशन फीस टैक्‍स छूट के लिए वैद्य था। अब माता-पिता के साथ अभिभावक भी टैक्‍स छूट के हकदार होंगे।

Advertisement

ऐसा माना जा रहा है कि पढ़ाई को बढ़ावा देने वाली कई रियायतों पर विचार किया जा रहा है। वहीं सुकन्‍या समृद्धि योजना के तहत निवेश को 80सी से बाहर रखे जाने की उम्‍मीद है।