क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन में लगातार छठे सप्‍ताह भी गिरावट देखने को मिली। लगभग सभी क्रिप्‍टोकरेंसी की हालत अब कमजोर लग रही है। मार्केट इन्‍साइडर की रिर्पोट के अनुसार बुधवार को 12 प्रतिशत और गिरकर 9,936 डॉलर पर आ गया। इसके साथ ही इथेरियम 16 प्रतिशत गिरावट के साथ 884 डॉलर पर रहा। इन दोनों के अलावा रिपल भी 10 प्रतिशत नीचे आया है।

Advertisement

बिटकॉइन की लगातार गिरावट देखकर इसमें पैसा निवेश करने वाले निवेशकों के पसीने छूट रहे हैं। हालांकि, बिटकॉइन इतना नीचे गिरकर भी अभी 12 महीने पहले की अपनी स्थिति से 1100 प्रतिशत बेहतर कर रहा है। पिछले महीने तो बिटकॉइन की कीमत 19,800 डॉलर तक पहुंच गई थी। बिटकॉइन उससे महंगेा फिर कभी नहीं हुआ। उसके बाद बिटकॉइन धीरे-धीरे गिरते हुए अब मौजूदा स्थिति में आ गया है।

Advertisement

सभी क्रिप्‍टोकरेंसी की कीमत ये गिरावट देखकर रुस को इसकी वजह बताया जा रहा है। पिछले सप्‍ताह यह खबर आयी थी कि रुस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने कहा है कि क्रिप्‍टोकरेंसी के लिए निकट भविष्‍य में कानून बनाने होंगे। शायद इससे निवेशक डर गए।