भारतीय शेयर बाजार ने पहली बार 35 हजार का जादुई आंकड़ा पार किया है। शेयर बाजार में भी इस बात से उत्साह है। सेंसेक्स में आज 311 अंको का उछाल देखा गया। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 310.77 अंकों की तेजी के साथ 35,081.82 पर और निफ्टी 88.10 अंकों की तेजी के साथ 10,788.55 पर बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17.25 अंकों की गिरावट के साथ 34,753.80 पर खुला और 310.77 अंकों या 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 35,081.82 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,118.61 के ऊपरी और 34,700.82 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। एक्सिस बैंक (4.65 प्रतिशत), एसबीआईएन (3.44 प्रतिशत), आईसीआईसी बैंक (2.68 प्रतिशत), इंफोसिस (2.61 प्रतिशत) और यस बैंक (2.58 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रूप से विप्रो (1.85 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (0.88 प्रतिशत), हीरो मोटो कॉर्प (0.80 प्रतिशत), ओएनजीसी (0.74 प्रतिशत) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.68 प्रतिशत) शामिल रहे।
BSE के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। BSE का मिडकैप सूचकांक 118.43 अंकों की तेजी के साथ 17932.37 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 84.62 अंकों की तेजी के साथ 19,687.57 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह मामूली दो अंकों की तेजी के साथ 10,803.00 पर खुला और 88.10 अंकों या 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,788.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,803.00 के ऊपरी और 10,666.75 के निचले स्तर को छुआ।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय