ऐसा लगता है जियो कंपनी ने यह ठान लिया है किसी भी टेलीकॉम कंपनी को अपने से आगे नहीं जाने देना है। तभी तो हर सप्ताह कोई न कोई नई स्कीम और नया ऑफर अपने कस्टमर के लिए पेश करते हैं। जी हां 153 रुपए वाले पैक और 24 रुपए वाले टॉपअप में कई सारे बदलाव किए हैं जो कि आपके लिए अच्छी खबर है।
तिमाही नतीजों से पहले रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन के प्रीपेड पैक को अपग्रेड कर दिया है। पहले जियो फोन के 153 रुपए के रीचार्ज पर जहां 0.5 जीबी डाटा डेली मिलता था वहीं अब इसी पैक में प्रतिदिन 1 जीबी 4जी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोजना 100 एसएमएस और सभी जियो एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस पैक की वैधता पहले की तरह ही 28 दिन है।
इसके अलावा, जियो फोन के लिए दो टॉपअप भी हैं। 24 रुपए वाले टॉपअप के साथ फ्री वॉयस कॉल, 500 एमबी हाईस्पीड डाटा प्रतिदिन, 20 एसएमएस और दो दिन के लिए जियो एप का सक्सेस मिलता है। जबकि 54 रुपए वाले पैक में यही सही फायदे सात दिन के लिए मिलते हैं।
जियो फोन के लिए अब इस नए पैक में वो सारी सुविधाएं दी जा रही हैं जो 4जी स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध 149 रुपए वाले पैक में दी जाती हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला जियो फोन यूजर्स को सामान्य स्मार्टफोन यूजर्स के समान ही डाटा ऑफर करने के नजरिए से लिया गया है।
309 रुपए वाला एक अन्य पैक भी लॉन्च किया गया था। इस पैके के जरिए जियो फोन यूजर जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे एप से कंटेंट को अपने मॉडर्न या सीआरटी टेलीविजन पर देख सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान