हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एयर एशिया की ओर से एक बड़ी खुशखबरी है। सस्ता हवाई सफर करवाने वाली एयरलाइंस के रुप में अपनी पहचान बना चुकी एयरएशिया एक बार फिर बंपर ऑफर लेकर आई है। कंपनी की ओर से रविवार को यह ऐलान किया गया है कि देश के 7 बड़े शहरों में बेहद कम यानी की 99 रुपए में यात्रा करवाएगी।
इस ऑफर के अनुसार बेस फेयर 99 रुपए के आसपास या उससे थोड़ा बहुत ज्यादा भी हो सकता है। कंपनी द्वारा जारी बयान के अनुसार 99 रुपए से शुरु इस ऑफर में बैंगलोर, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, नई दिल्ली, पुणे और रांची का सफर किया जा सकता है।
इतना ही नहीं कंपनी विदेश में सफर करने के लिए भी कुछ ऑफर लेकर आई है। अंतराष्ट्रीय उड़ान की टिकट 1,499 रुपए से शुरु है। इसमें एशिया-पसेफिक रीजन के 10 देशों में से कहीं की भी टिकट बुक करवाई जा सकती है। ऑफर के तहत ऑकलैण्ड, बाली, बैंकाक, कुआलालंपुर, मेलबर्न, सिंगापुर और सिडनी का सफर किया जा सकता है।
ऑफर आज से शुरु हो चुका है और आप 21 जनवरी तक टिकट बुक करा सकते हैं। इसके लिए ट्रैवल पीरियड 15 जनवरी से 31 जुलाई के बीच का मिलेगा। एयर एशिया इंडिया में टाटा संस की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है, बाकी 49 प्रतिशत शेयर्स एयर एशिया इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ऑफ मलेशिया के पास हैं।
एयर एशिया की इस सुविधा को पाने के लिए आप airasia.com एयरएशिया के बेवासाइट पर जाकर या मोबाइल एप से टिकट बुक कर सकते हैं। एयर एशिया के अलावा इस समय गो एयर भी सस्ते टिकटों का ऑफर दे रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान