अमेरिका के ट्रजरी सेक्रटरी स्टीवन मनुचिन का बिटकॉइन के बारे में कहना है कि वर्चुअल करेंसी को स्विस बैंक अकाउंट बनने से रोकना चाहिए। मनुचिन का इस बारे में कहना है कि हमे प्रभावशाली डिजिटल करेंसी बिटकॉइन को नए दौर का स्विस बैंक अकाउंट नहीं बनने देना चाहिए, जिसकी मदद से लोग अपनी गैरकानूनी गतिविधियों को छिपा सकें।
मनुचिन ने क्रिप्टोकरेंसी में भारी निवेश पर नजर बानने के लिए जी-20 के सदस्य देशों सहित अन्य देशों की सरकारों के साथ काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम जी-20 के साथ जिन मुद्दों पर काम करेंगे, उनमें से एक मुद्दा यह सुनिश्चित करने का होगा कि यह स्विस बैंक अकाउंट न बने। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि गलत लोग इस करेंसी का प्रयोग गलत चीजों के लिए न कर सकें।
बता दें कि अमेरिकी नियम के तहत मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए बैंकों को ग्राहकों के बिटकॉइन खातों की जानकारी रखनी होगी। मनुचिन ने बताया कि कुछ केंद्रीय बैंक कैश जारी करने की बजाय डिजिटल करेंसी को बनाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं, लेकिन अमेरिकी रिजर्व बैंक ने अभी तक ऐसे किसी कदम के बारे में नहीं सोचा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान