बिटक्वाइन समेत तमाम क्रिप्टोकरंसी पर दुनिया रे दिग्गज बिजनेस मैन और तीसरे सबसे अमीर शख्स वॉरेन बफेट ने अपनी राय जाहिर की है। वॉरेन बफेट ने एक टीवी टॉक शो में क्रिप्टोकरंसी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने निवेशकों सलाह देते हुए कहा कि क्रिप्टोकरंसी का बुलबुला कभी भी फूट सकता है और निवेशकों को इससे बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बफेट का मानना है कि बिटकॉइन के मायाजाल का बबल जरूर फूटेगा, निवेशक सचेत रहें। डिजिटल करेंसी लंबे समय तक नहीं टिकेंगी। साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया है कि वो खुद कभी किसी डिजिटल करेंसी में निवेश नहीं करेंगे।
वॉरेन बफेट ने कहा कि क्रिप्टोकरंसी का अंत बुरा होगा और ये करेंसी लंबे वक्त तक बाजार में नहीं टिकेगी। उन्होंने निवेशकों को सलाह देते हुए कहा कि इससे अच्छा है कि वह लॉन्ग टर्म शेयरों में निवेश करें जहां जोखिम की संभावना बहुत कम है।
वहीं जब इस टॉक शो में वॉरेन बफेट से पूछा गया कि क्या वह भविष्य में बिटक्वाइन में निवेश करेंगे, तो उन्होंने इसके जवाब में स्पष्ट तौर पर मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कभी भी किसी क्रिप्टोकरंसी में निवेश नहीं करेंगे। उन्होंने कहा लोगों को निवेशकों को सही निवेश और सही बिजनेस पर ध्यान देना चाहिए ना कि बुल-बुले जैसी निवेश योजना क्रिप्टोकरंसी में।
आपको बता दें कि भारत में भी तमाम खबरों में महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा बिटक्वाइन में निवेश करने की बात सामने आई थी। खबरों के मुताबिक बिग बी ने बिटकॉइन में निवेश किया है ढाई साल पहले लगभग 1.6 करोड़ रुपए का जो स्टॉक निवेश किया था उसकी वैल्यू अब 110 करोड़ रुपए के आसपास हो चुकी है। 2015 के बीच में अपने बेटे अभिषेक के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल निवेश के तहत मेरीडियन टेक पीटीई में 1.6 करोड़ रुपए का निवेश किया था। यह सिंगापुर की एक फर्म है जिसकी स्थापना वेंकट श्रीनिवास मीनावल्ली ने की थी।
वहीं भारत सरकार, वित्तमंत्रालय और RBI सभी ने लोगों से बिटक्वाइन में निवेश ना करने की अपील की है। वित्तमंत्रालय ने बिटक्वाइन को मान्यता देने से साफ इंकार कर दिया है। वहीं सरकार ने आरबीआई से भी बात की है ताकि पोंजी स्कीम के आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो सके। हालांकि वित्त मंत्रालय के उच्चाधिकारियों का कहना है कि बिटकॉइन बेशक कानूनी रूप से वैध नहीं है, लेकिन इसके काले कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करना भी आसान नहीं है, क्योंकि यह वर्चुअल करेंसी है। आरबीआई ने निवेशकों को आगाह किया है कि बिटकॉइन में ट्रेडिंग को मान्यता नहीं दी गई है, ऐसे में वर्चुअल करंसी में ट्रेड करना काफी जोखिम भरा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान