दिल्‍ली सहित उत्‍तर एवं पूर्वी भारत में मैकडोनाल्‍ड्स के मौजूदा सभी रेस्‍टोरेंट इसी सप्‍ताह खुल जाएंगे। मैकडोनाल्‍ड्स के साथ कानूनी लड़ाई लड़ र‍हे विक्रम बक्‍शी ने कहा कि देश के उत्‍तरी और पूर्वी भागों में सभी 84 रेस्‍टोरेंट इस सप्‍ताह तक फिर से खुल जाएंगे। आपको बता दें कि लॉजिस्टिक सहयोगी द्वारा आपूर्ति रोके जाने के कारण इन रेस्‍टोरेंट को मजबूरन बंद करना पड़ा था।

Advertisement

आपको बता दें कि सीपीआरएल मैकडोनाल्‍ड्स और बख्‍शी की 50-50 प्रतिशत हिस्‍सेदारी वाला ज्‍वॉइंट वेंचर है। यह उत्‍तर और पूर्वी भारत में स्‍टोर्स ऑपरेट करता है। 21 अगस्‍त को अमेरिकी बर्गर एंड फ्राइज चेन मैकडोनाल्‍ड्स ने सीपीआरएल के साथ अपना एग्रीमेंट रद्द कर दिया था।

Advertisement

मैकडोनाल्‍ड्स ने कहा था कि 15 दिनों के अंदर मैकडोनाल्‍ड्स के सभी ब्रैंडिंग और इंटेलेक्‍चुअल प्रॉपर्टी (बौद्धिक संपदा) का इस्‍तेमाल बंद कर दे।