श्रम मंत्रालय ने ऑल इंडिया ईपीएस-95 पेंशनर्स संघर्ष समिति के मुताबिक न्यूनतम मासिक पेंशन बढ़ाने का आश्वासन दिया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के द्वारा चलाई जा रही इस योजना में अभी तक न्यूनतम 1,000 रुपए की मासिक पेंशन दी जाती है लेकिन पेंशनभोगी न्यूनतम मासिक पेंशन को बढ़ाकर 7,500 रुपए करने की मांग कर रहे हैं।
मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार ऑल इंडिया ईपीएस-95 पेंशनर्स संघर्ष समिति ने एक बयान जारी कर कहा कि लेबर मिनिस्टर ने हमारे डेलिगेशन की डिमांड पूरी करने का आश्वासन दिया है। 6 दिसंबर 2017 को पेंशनभेगियों ने अपनी मांग को लेकर मार्च भी निकाला था। ये न्यूनतम मासिक पेंशन को बढ़ाकर 7,500 रुपए करने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि करीब 60 लाख पेंशनभोगी हैं जिनमें से लगभग 40 लाख पेंशनभोगियों को प्रति माह 1500 रुपए से भी कम मिल रहा है।
आप को यह संज्ञान होगा की पिछले दिनों पेंशनभोगियों ने मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर उनकी मांगे 10 जनवरी 2018 तक पूरी नहीं हुई तो हम आंदोलन को अगले स्तर पर जाएंगे और संसद सदस्यों और विधानसभा सदस्यों के घर का घेराव करेंगे। इसके अलावा उन पर अपनी मांगें प्रधनमंत्री तक पहुंचाने के लिए दबाव डालेंगे। EPF खाताधारक खुश हो जाएं, बड़ी खुशखबरी आई है!
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित