बिटक्वाइन से जुड़े तमाम सवालों में से एक सवाल ये भी है कि आखिर इस क्रिप्टोकरंसी का आविष्कार किसने किया और इसे किसने बाजार में उतारा। तो इसका जवाब हम आपको आज यहां दे रहे हैं। बिटक्वाइन का आविष्कार सतोशी नाकामोतो नाम के एक शख्स ने किया है। सातोशी नाकामोतो एक अज्ञात शख्स हैं और उनके बारे में बहुत कम जानकारी मीडिया में उपलब्ध है।
तमाम अखबारों ने दावा किया है कि सातोशी नाकामोतो का जन्म 5 अप्रैल 1975 में जापान में हुआ था। अखबारों ने ये भी दावा किया है कि सातोशी नाकामोतो ने ना केवल बिटक्वाइन बल्कि क्रिप्टोग्राफी के क्षेत्र में काफी खोज की है। फिलहाल सातोशी नाकामोतो के बारे में तमाम ऐसे रहस्य हैं जिसके बारे में लोगों को कोई जानकारी नहीं है।
हाल ही में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए जिससे ये पता चला कि सातोशी नाकामोतो अमेरिका में रह रहे हैं। इन्होंने ब्लॉकचेन डेटाबेस का भी निर्माण किया है और ये 2010 से बिटक्वाइन विकसित कर रहे हैं।
नाकामोतो टॉर ब्राउजर के लिए इस काम को अंजाम देते थे। टॉर एक ऐसा ब्राउजर है जो आपको आईपी एड्रेस छुपाने में मदद करता है। इस ब्राउजर का इस्तेमाल बहुत पहले अमेरिकी सेना और सीआईए द्वारा किया जाता था।
बिटक्वाइन से इतने रहस्य जुड़े हैं जिसके बारे में किसी का अनुमान सही साबित हो ही नही रहा है। यहां तक की जो दावा किया जा रहा है कि बिटक्वाइन का आविष्कार सातोशी नाकामोतो ने किया है वह नाम भी असली है या मनगढ़ंत इस पर भी विवाद है। सातोशी नाकामोतो के होने के कोई पुख्ता सबूत अबतक नहीं मिले हैं। फिर भी कुछ खोजी लोगों ने ये रिपोर्ट दी की सातोशी नाकामोतो आयरलैंड के डबलिन के ट्रिनिटी कॉलेज से ग्रेजुएट है और उन्होंने क्रिप्टोग्राफी में डिग्री हासिल की है।
वहीं ये भी कहा जार है कि जब बिटक्वाइन के लिए वेबसाइट bitcoine.org को रजिस्टर किया गया था तो उसमें इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर का कोड जापान का था। इसलिए इस तथ्य को और भी बल मिलता है कि सातोशी नाकामोतो जापान के ही हैं और वह फिलहाल जापान में ही रह रहे हैं।
सातोशी नाकामोतो के नाम आधार खोज जारी है। सातोशी का जापानी में अर्थ है 'आजादी' जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि सातोशी नाकामोतो पैसों के लेनदेन में आजादी के समर्थक हैं और वह किसी तीसरी पार्टी जैसे बैंक आदि के बजाय दो व्यापारियों के बीच सीधे लेन-देने के समर्थक हैं।
एक अनुमान ये भी है कि सातोशी नाकामोतो के पास 24 मई 2017 तक 1 लाख बिटक्वाइन थे। जिसकी कुल कीमत 15.5 अरब अमेरिकी डॉलर है। इस हिसाब से सातोशी नाकामोतो के पास अकूत संपत्ति का खजाना है।
सातोशी ने बिटक्वाइन में अपने नाम को पहली इकाई माना है। जैसे रुपए की सबसे छोटी इकाई पैसा है वैसे ही बिटक्वाइन में सबसे छोटी इकाई सातोशी है। एक बिटक्वाईन 8 दशमलव तक भाज्य होती है। अर्थात एक बिटक्वाइन को 1000000000 में बांटा जा सकता है और 1 बिटक्वाइन में 0.0000000001 सातोशी होते हैं। बिटक्वाइन की शुरुआत 2007 में हुई थी जिसके बारे में खुद सातोशी नाकामोतो ने पुष्टि की है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान