प्राइवेट सेक्‍टर के बैंक यस बैंक के फिनटेक क्षेत्र की स्‍टार्टअप नियरबाय टेक्‍नोलॉजी के साथ करार किया है। इसके तहत नियरबाय टेक बैंक को आधार कार्ड आधारित ऐसा एटीएम उपलब्‍ध कराएंगे जिसमें कार्ड या पिन की जरुरत नहीं होगी। साथ ही कस्‍टमर रिटेलरों के पास पैसा जमा करा सकेंगे और निकाल भी सकेंगे।

Advertisement

यस बैंक का कहना है कि पेनियरबाय मोबाइल ऐप्लिकेशन का इस्‍तेमाल स्‍मार्टफोन पर किया जा सकेगा। इसमें कोई रिटेलर ग्राहकों के लिए आधार एटीएम-आधार बैंक शाखा के रुप में काम कर सकेगा और नकदी जमा कराने या निकालने की सुविधा दे सकेगा। यस बैंक और नियरबाय न इस सेवा को शुरु करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ नजदीकी में काम किया है।

Advertisement

पेनियरबाय आधार एटीएम यस बैंक और बिजनेस कॉरस्‍पॉन्‍डेंट के जरिए उपलब्‍ध होगा। इसके नेटवर्क में 40,000 टच प्‍वाइंट होंगे। आधार नंबर और उंगली की छाप का इस्‍तेमाल कर कस्‍टमर उन स्‍थानों से नकदी निकाल सकेगा या किसी तरह का अन्‍य लेन-देन कर सकेगा। नियरबाय ने आधार सेवाओं के बारे में जागरुकता और इसको लोकप्रिय बाने के लिए रिटेलर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया से करार किया है।

Advertisement

इसके तहत ग्राहकों को जागरुक किया जाएगा और यह सेवा देश के दूरदराज स्‍थानों तक पहुंचाई जाएगी। नियरबाय टेक्‍नोलॉजीज के संस्‍थापक के अनुसार इस सेवा के साथ हमारा उद्देश्‍य भुगतान के लिए सुविधा प्रदान करना है।